OMG 2 Trailer Reviews, Cast, Release Date, Budget-क्या भगवान राम जी के होंगे दर्शन ?

OMG के पहले पार्ट की सफलता के बाद अक्षय कुमार सर की OMG 2 का टीजर आ चुका है। माना OMG के पहले पार्ट में काफी कंट्रोवर्सी हुई थी मगर फिर भी ये मूवी उस टाइम अपने कंटेंट को लेकर काफी बड़ी हिट मूवी बनी थीं।पर इस बार सब कुछ उल्टा होने वाला है मेकर्स जरा भी कंट्रोवर्सी इस मूवी को लेकर नही चाहते है क्युकी उसके सामने 22 साल बाद आने वाली एक बहुत बड़ी फिल्म गदर 2 खड़ी है।जी हां दोनो मूवी एक ही दिन सिनेमाघरों में आने वाली है वो भी 11 अगस्त 2023 । गदर 2 का भी टीजर आ चुका है उसका भी हमने रीव्यू कर दिया है आप नीचे लिंक को क्लिक करके उसके बारे में पढ़ सकते है।OMG 2 के सामने गदर 2 जैसी बड़ी मूवी खड़ी है तो जाहिर सी बात है की कॉन्टेंट में दम होना चाहिए। वैसे भी श्रावण का महीना है और उसके ऊपर भगवन शिव के रूप में अक्षय कुमार के इस अवतार को देख पब्लिक पसन्द तो कर रही है मगर ये मूवी का सब्जेक्ट इतना सेंसेटिव है की आपको बहुत सी बातों का ध्यान और हिंदू धर्म की आस्था को कोई ठेस न पहुंचे वैसा वाला रिस्क तो है।अभी अभी हाल ही में आप अदिपुरूष मूवी के साथ देख ही सकते है पब्लिक ने इस मूवी को जमीन पे पटक दिया।तो चलिए हम OMG 2 के टीजर में क्या वो दम है जो गदर 2 जैसी बड़ी मूवी को टक्कर दे सके आइए बात करते है।

Gadar 2 Movie- All Information Click here

OMG 2 Trailer Reviews, Cast, Release Date, Budget

OMG 2: Release Date, Trailer, Cast

  • Release Date     11 August 2023
  • Language           Hindi
  • Genre                Comedy, Drama
  • Cast                   Akshay Kumar, Pankaj Tripathi, Arun Govil, Yami Gautam, Govind Namdev, Aamir Naik, Fahim Fazli, Parth Siddhpura, Shriidhar Dubey, Rajiv Kachroo, Vedika Nawanimore…
  • Director               Amit Rai
  • Writer                  Chandra Prakash Dwivedi, Amit Rai, Kabir Sadanand, Sameer Gautam Singh
  • Cinematography   Amalendu Chaudhary
  • Music                  Mangesh Dhakde
  • Producer            Vipul D. Shah, Rajesh Bahl, Ashwin Varde
  • Production         Cape of Good Films, Viacom18 Studios, Wakaoo Films

Jawan Movie Trailer Reviews Click Here

OMG 2 Budget

OMG 2 मूवी का बजट काफी ज्यादा बताया जा रहा है। अक्षय कुमार सर के पिछले फिल्म को देखे तो उसने उतनी अच्छी कमाई नहीं कर पायी है जिसके कारण उन्हें अपना फीस भी घटना पड़ गया है मगर ये मूवी का टीज़र देख हमें फिर से पहले वाले अक्षय कुमार देखने को मिल रहा है। जैसा की आपको पता है टॉयलेट , padman जैसी कंटेंट मूवी जिससे पब्लिक के तरफ से ढेर सारा प्यार मिला था वैसा ही प्यार OMG 2 के बाद देखने को मिल सकता है। मूवी का बजट लगभग 150 करोड़ का बताया जा रहा है।

OMG 2 Release Date

इस मूवी का टक्कर ग़दर 2 के साथ देखने को मिलने वाला है। OMG 2 और ग़दर 2 ये दोनों मूवी हमें 11 ऑगस्त 2023 को सिनेमा घरो में देखने को मिल सकता है।

OMG 2 Trailer Reviews

टीजर की शुरुवात पकंग त्रिपाठी के उस खूबसूरत डायलॉग से होता है बोलते है की “ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक हो कर दे सकता है लेकीन भगवान अपने बनाए गए बंदों में कभी भेद भाव नहीं करता” ये डायलॉग दिल में उतर जाता है। उसके बाद अक्षय कुमार एस भगवान शिव मां गंगा नदी से निकलते दिखाई देते है और पकंग त्रिपाठी शिव भगवान की प्रार्थना करते है उसी में अक्षय कुमार उस पर पानी छिटते हुए दिखाया गया है कितना अच्छा दृश्य मेकर्स ने दिखाया है की मन पूरा खुश हो जाता है। इस मूवी का प्लॉट एकदम उल्टा है इसके पहले पार्ट में नस्तिक परेश रावल दिखाई दिए थे वही इस टीजर में आस्तिक पकंग त्रिपाठी को दिखया गया है।इस मूवी का मैसेज लोगो के दिलो को छू जाने वाला है उस OMG के पहले पार्ट में नस्तिक का किरदार निभा के भी भगवान के लिए धीरे धीरे श्रद्धा आ जाना और भगवान सब का भला करते है कोई प्राणी ऐसा नहीं जो भगवान उसकी देख भाल न करते हो।वैसा ही फील इस टीजर में आ रहा है मगर इस बार आस्तीक के रोल पर। भगवान पर भरोसा कभी नही छोड़ना चाहिए शायद इस मूवी में भी उसके परिवार के साथ कुछ बुरा होगा और केस भी देखने को मिल सकता है मगर ज्यादा मजा हमे कोर्ट केस वाले डिबेट को देखने में आने वाला है। वैसे इस टीजर से ज्यादा कुछ कहानी बताई नही गई है मगर लोगो को थोड़ा बहुत आइडिया तो लग गया है की मूवी में क्या होने वाला है। वैसे यामी गोतम का भी एक झलक दिखाया गया है वो इस फिल्म में वकील या जज का किरदार निभाते दिख सकते है। इस टीजर में वैसे कई ऐसे सीन है जो काफी खुबसूरत देखने में लगते है जैसे जल शिवलिंग में चढ़ाया जा रहा है मगर वो डायरेक्ट अक्षय कुमार यानी भगवान शिव को प्राप्त हो रहा है और वो दृश्य में पीछे की तरफ वैसा ही कटा हुआ चांद जो भगवान शिव के माथे में रहता है वैसा ही दृश्य दिखाया गया है।वैसा ही एक और दृश्य जब अक्षय कुमार सर जा रहे होते है तो उसके पिछे नंदी भी जाता दिखाया गया है। टीजर ओवरऑल अच्छी तो है मगर इसका पता तो हमे ट्रेलर देखने के बाद पता चलेगा। वैसे इसका टीजर आप नीचे देख सकते है आपको ये टीजर कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताए।

OMG 2 Trailer Reviews, Cast, Release Date, Budget

F&Q

Leave a comment